राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित बंगला फिर किया गया आवंटित

Summary :

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को फिर से लोकसभा का सदस्य बनने की अनुमति दी गई। और अब ये फैसला लिया गया है कि उन्हें अपना पुराना

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को फिर से लोकसभा का सदस्य बनने की अनुमति दी गई। और अब ये फैसला लिया गया है कि उन्हें अपना पुराना घर वापस दिया जाए। संसद की हाउस कमेटी ने ये फैसला किया और राहुल गांधी को उनका पुराना बंगला 12 तुगलक लेन दिया जाएगा। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद मंगलवार को उनका पुराना सरकारी बंगला आवंटित करने का निर्णय किया गया है। सूत्रों ने बताया कि संसद की आवास संबंधी समिति ने इस बारे में निर्णय किया है। समझा जाता है कि राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन स्थित उनका पुराना बंगला वापस आवंटित किया गया है।
उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई
इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, ‘‘ मेरा घर पूरा हिन्दुस्तान है।उच्चतम न्यायालय ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी मानहानि के मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी। इसके बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हुई।
सरकारी आवास खाली कर दिया था
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मार्च में गुजरात की एक अदालत द्वारा मानहानि के इस मामले में दोषी करार दिये जाने और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किये जाने के बाद 22 अप्रैल को लुटियंस दिल्ली में 12 तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था।

Desk Team