देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन ऐसी खबरे आती रहती हैं कि किसी रईस कारोबारी ने अपनी संपत्ति त्यागकर सन्यास ले लिया है। हाल ही में एक रईस दम्पती ने अपनी नवजात बेटी को छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया था और अब सूरत से भी ऐसी ही एक खबर आ रही है जिसमें एक हीरा कारोबारी का 12 वर्षीय बेटा सांसारिक सुखों का त्याग कर संन्यास लेने वाला है ।
उसके इस फैसले में परिवार के सदस्य भी उसका साथ दे रहे हैं। बता दें इस बच्चे का नाम भव्य शाह है और ये सूरत के एक बड़े हीरा कारोबारी का बीटा है। बता दें कि भव्य ने सांसारिक सुखों को छोड़कर दीक्षा लेने का फैसला लिया है और इस बात से उसके परिवार को कोई भी आपत्ति नहीं है बल्कि परिवार को भव्य के फैसले पर गर्व है और वो इस फैसले में अपने बेटे के साथ हैं।
बता दें कि भव्य अभी तक एक रईस की तरह अपनी जिंदगी जी रहे थे लेकिन दीक्षा लेने के बाद उन्हें यह सब त्यागना पड़ेगा और एक साधारण इंसान की तरह अपना जीवन यापन करना पड़ेगा। बता दें की दीक्षा लेने से पहले भव्य की एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें वो बिलकुल शाही अंदाज़ में नज़र आए, इस दौरान भव्य के ठाठ किसी राजा से कम नहीं थे।
शोभा यात्रा के दौरान भव्य शाह अपने माता-पिता, भाई के साथ नजर आए. सैकड़ों लोगों की भीड़ रथ के आगे पीछे चल रही थी और ढोल नगाड़े बज रहे थे. घुड़सवार भी साथ में चल रहे थे।
हीरा कारोबारी के बेटे भव्य शाह के स्वागत में बाहुबली फिल्म की थीम पर यह शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि भव्य को लग्ज़री कारों में घूमना बहुत पसंद है और उनके पास एक फरारी कार भी थी लेकिन इतनी संपत्ति और शानो-शौकत भी भव्य के इरादों को डिगा नहीं सकी और उन्होंने आखिरकार दीक्षा लेने का मन भी बना लिया,
इस पूरे मामले में ख़ास बात यह है कि भव्य अपने घर के पहले सदस्य नहीं हैं को दीक्षा लेने जा रहे हैं उनसे पहली उनकी कि बड़ी बहन दो साल पहले दीक्षा लेकर संसार का त्याग कर चुकी हैं. अपने परिवार में भव्य दूसरे ऐसे शख्स हैं जो दीक्षा लेने जा रहे हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



