Asha Kiran आश्रय गृह में जुलाई में हुई 13 मौतें, आतिशी ने दिए जांच के आदेश

Summary :

Asha Kiran आश्रय गृह : रोहिणी के आशा किरण आश्रय गृह में जुलाई के भीतर 13 मौतों की खबर से हड़कंप मच गया है। दिल्ली मंत्री आतिशी ने जांच के आदेश दिए हैं। पहले भी ऐसे कई मौतें हो चुकी है । Highlights Asha Kiran आश्रय गृह में 13 मौतें आतिशी ने दिए जांच के आदेश पहले भी हो चुके हैं कई मौतें Asha Kiran आश्रय गृह में हुई 13 मौतें नई दिल्ली के रोहिणी स्थित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए एकमात्र सरकारी सुविधा केंद्र आशा किरण(Asha Kiran) में जुलाई महीने के भीतर 13 मौतों से हड़कंप…

Asha Kiran आश्रय गृह : रोहिणी के आशा किरण आश्रय गृह में जुलाई के भीतर 13 मौतों की खबर से हड़कंप मच गया है। दिल्ली मंत्री आतिशी ने जांच के आदेश दिए हैं। पहले भी ऐसे कई मौतें हो चुकी है ।

Highlights

  • Asha Kiran आश्रय गृह में 13 मौतें
  • आतिशी ने दिए जांच के आदेश
  • पहले भी हो चुके हैं कई मौतें

Asha Kiran आश्रय गृह में हुई 13 मौतें

नई दिल्ली के रोहिणी स्थित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए एकमात्र सरकारी सुविधा केंद्र आशा किरण(Asha Kiran) में जुलाई महीने के भीतर 13 मौतों से हड़कंप मच गया है। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की निदेशक अंजलि सहरावत ने मौतों में वृद्धि को स्वीकार किया, लेकिन जुलाई के अंत में 12 की रिपोर्ट की गई संख्या पर विवाद किया।

Deaths in mental health facility: Delhi government orders investigation  into Asha Kiran facility after alarming report - BusinessToday

आतिशी ने मुख्य सचिव को दिए जांच के आदेश

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए एकमात्र सरकारी सुविधा केंद्र आशा किरण(Asha Kiran) में कथित तौर पर “स्वास्थ्य समस्याओं और कुपोषण” के कारण हुई कई मौतों की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। बता दे की यह पहली बार नहीं है जब आशा किरण आश्रय गृह चर्चा में आया है। इससे पहले भी कई मौतों के कारण चर्चा में रहा है। दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे इस चिंताजनक रिपोर्ट के बाद, ’48 घंटे के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।’

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई

आतिशी ने जांच के बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपाय सुझाने को कहा। उन्होंने कहा, “राजधानी दिल्ली में ऐसी बुरी खबर सुनना बहुत चौंकाने वाला है और अगर यह सच पाया जाता है तो हम इस तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।”

Delhi mental home witnesses a death every week due to govt apathy - India  Today

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप  हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta