1 PM मोदी फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे परेड में होंगे गेस्ट ऑफ ऑनर, दोनों देशों के बीच होगी बिग डील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर रवाना हो गए। वह आज और कल (13से 14 जुलाई) फ्रांस में रहेंगे। वहीं 15जुलाई को वह यूएई के दौरे पर निकल जाएंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगे. वहीं भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक रक्षा सौदे भी किया जाएगा।
2 एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हुड़दंग, टॉयलेट में की स्मोकिंग, तोड़ा दरवाजा, रोके जाने पर करने लगा मारपीट
एअर इंडिया ने बुधवार (12 जुलाई) को कहा कि 8 जुलाई को टोरंटो से दिल्ली की उसकी एक उड़ान में एक पुरुष यात्री ने चालक दल और कुछ अन्य यात्रियों के साथ मारपीट की और टॉयलेट के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर इस यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया
3 जुलाई के महीने में ही क्यों लॉन्च हो रहा चंद्रयान-3? ये है कारणजुलाई के महीने में ही क्यों लॉन्च हो रहा चंद्रयान-3? ये है कारण
अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इस सप्ताह नया इतिहास रचने जा रहा है। इसरो चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और अभियान को लेकर उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।
4 पीएम मोदी के इस यात्रा से फ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती, रवाना होने से पहले PM ने खुद बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह फ्रांस और यूएई की आधिकारिक यात्रा के लिए भारत से रवाना हुए। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के आधिकारिक निमंत्रण पर 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस का दौरा कर रहे हैं। फ्रांस के अपने दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान जारी करते हुए अपनी फ्रांस यात्रा के बारे में जानकारी दी।
5 पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना, भारतीय समुदाय करेगा भव्य स्वागत
पीएम मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा कि वह लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ व्यापक चर्चा करेंगे।
6 इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों को 10-10 साल की सजा, 2013 में NIA ने किया था गिरफ्तार
एनआईए की विशेष अदालत ने बुधवार को पूरे भारत में बम विस्फोट कराने के लिए पाक समर्थित इंडियन मुजाहिदीन के चार आतंकियों को 10-10 साल के कैद की सजा सुनाई।
7 विपक्षी एकता का बढ़ेगा फलक, बेंगलुरू बैठक में 24 दलों को न्यौता; सोनिया गांधी भी करेंगी शिरकत
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम के झटकों को नजरअंदाज करते हुए विपक्ष की पार्टियों ने अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत चुनौती देने के लिए विपक्षी एकजुटता को विस्तार देने की जवाबी रणनीति अपनायी है। इस क्रम में बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी एकजुटता की बैठक में 24 दलों को आमंत्रित कर विपक्ष के राष्ट्रीय फलक को बढ़ाने का फैसला किया गया है।
8 हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए ममता बनर्जी ने किया मुआवजे का ऐलान, BJP की कमेटी पर उठाए ये सवाल
बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की अगुवाई वाली फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। यह दल पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से बातचीत करेगा। इसपर टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
9 ‘आपको शर्म आ रही है कि… बंगाल में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर बरसे रविशंकर प्रसाद
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के मतदान में हुई हिंसा को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की उन्होंने चुनावी हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की
10 स्वीडन में कुरान जलाने का मामला: UNHRC में पाकिस्तान के प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन, कई मुस्लिम देश भी आए साथ
स्वीडन में कुरान जलाने की घटना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान के प्रस्ताव का भारत ने सपोर्ट किया है। धार्मिक घृणा से जुड़े इस प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी गई। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में एक शख्स ने पिछले महीने मस्जिद के सामने कुरान का अपमान किया था। सभी इस्लामिक देशों के साथ यूरोपीय संघ, पोप फ्रांसिस और स्वीडन की सरकार ने इस घटना की निंदा की थी।


Download Android App
Download iOS App



