केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर में बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि तनूर के पास एक पर्यटक नौका के पलट जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक , यह हादसा शाम करीब सात बजे बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कई एम्बुलेंस, दमकल सेवा के कर्मियों और स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के साथ बचाव कार्य जारी है ।अभी हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
केरल के इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।



Download Android App
Download iOS App



