वैश्विक स्तर पर फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में भी लगातार बढ़ रहा है । देश में कोरोना का कहर तेजी से बरकरार है और संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। रविवार तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15,000 को पार कर चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15712 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1334 और मौत के 27 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 15712 मामलों में 12974 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 2230 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शनिवार की तुलना में संक्रमितों की संख्या में रविवार को बढ़ोतरी हुई है जबकि मृतकों की संख्या में कमी आयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।
Coronavirus : अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1891 लोगों की मौत, इटली में 23000 से अधिक ने गवाई जान
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन तीन राज्यों में मृतकों की कुल संख्या 334 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौतों के कुल आंकड़ा का लगभग 66 प्रतिशत है।
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें तमाम हथकंडे अपना रही है। देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



