17 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

17 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर, अब तक 71 की मौत  
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में बार-बार भूस्खलन और बादल फटने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है बीते चार दिनों हुई आफत की बारिश से 71 लोगों की मौत हो गई है और करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिले बाढ़ की चपेट में है। वहीं, पोंग बांध से पानी छोड़े जाने से कांगड़ा जिला बाढ़ की मार झेल रहा है। लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
 2  चंद्रमा की सतह से अब केवल 150 किमी दूर चंद्रयान-3, आज का दिन है बेहद खास  
भारत चांद की सतह पर लैंडर उतारने वाला चौथा देश बनने के और करीब पहुंच गया है। देशवासियों की नजरें इसी पर टिकी हैं। चंद्रमा की सतह से चंद्रयान-3 की दूरी अब महज 150 किलोमीटर है। भारत के तीसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-3 ने बुधवार को अंतिम बार अपनी कक्षा में बदलाव किया। आज प्रोपल्शन माड्यूल व लैंडर माड्यूल को अलग करने की तैयारी होगी। 23 अगस्त को चांद पर  सॉफ्ट लैंडिंग कराने की तैयारी है   
3 गृह मंत्रालय ने इस IPS को सस्पेंड करने के दिए आदेश, जानें क्या है पूरा मामला 
 गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. ए. कोआन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया है। कोआन एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन पर गोवा के एक नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था
4 राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक टली, लोकसभा चुनाव को लेकर होनी थी चर्चा  
अगले वर्ष लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राज्यों के साथ गुरुवार 17 अगस्त को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। अगली बैठक की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। बिहार कांग्रेस के नेतागण भी दिल्ली जाने वाले थे, जिन्होंने फिलहाल अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है 
5 ‘भारत जोड़ो यात्रा हजार चूहों को मारकर हज करने वाली बिल्ली की तरह’, केसीआर की बेटी का राहुल गांधी पर तंज
 
लंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। बीआरएस नेता के कविता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उनकी (राहुल गांधी) हाल ही में संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा उस बिल्ली की तरह है, जिसने एक हजार चूहों को मारकर हज की यात्रा शुरू की हो 
6 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर दिल्ली दरबार में BJP का महामंथन 
भारतीय जनता पार्टी ने साल के अंत में होने जा रहे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी मसले पर बुधवार को पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली दरबार में एक महामंथन किया। लगभग 5 घंटे चली इस मैराथन मीटिंग में उम्मीदवारी के साथ-साथ पूरी चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। आखिर में तय हुआ कि चुनावों में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की भागीदारी ज्यादा रहेगी 
7 मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A मीटिंग में उठेगा शरद-अजित की गुप्त मुलाकातों का मुद्दा, कांग्रेस का आया रिएक्शन
 
एनसीपी चीफ शरद पवार और उनके उप मुख्यमंत्री भतीजे अजित पवार की हुई गुप्त मुलाकातों को लेकर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व हरकत में है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि इस महीने के अंत में मुंबई होने वाली इंडिया गठबंधन की मीटिंग में कांग्रेस शरद पवार और अजित पवार के बीच हुई मुलाकातों पर चर्चा की करेगी 
8 महिला ने सास-पति के बीच लगाए थे अवैध संबंध के आरोप, कोर्ट बोला- ये मानसिक क्रूरता 
 छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के मामले पर सुनवाई करते हुए गंभीर आरोप लगाने वाली पत्नी को जमकर फटकारा। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि महिला ने अपने पति के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, वो मानसिक क्रूरता की निशानी है। इसके बाद कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। बता दें कि इससे पहले अपीलकर्ता पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी, जहां कोर्ट ने तलाक को मंजूरी नहीं दी थी
9 पाकिस्तान के कराची में हुआ ग्रेनेड हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; इलाके की हुई घेराबंदी 
 कराची में एक पुलिस वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा हथगोला फेंकने के बाद तीन पाकिस्तानी पुलिसकर्मी घायल हो गए। एआरवाई न्यूज ने गुरुवार को  दी। रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सचल कराची में एक पुलिस वाहन पर कथित तौर पर एक हथगोला पटाखा फेंका गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए 
10 पाकिस्तान में फिर से अल्पसंख्यकों पर निशाना, भीड़ ने 5 चर्च और ईसाइयों के घरों को किया आग के हवाले
 
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान में एकबार फिर अल्पसंख्यकों पर निशाना बनाया गया है। यहीं भीड़ ने 5 चर्च और ईसाइयों के घर को निशाना बनया और फिर आग के हवाले कर दिया है। कट्टरपंथियों ने चर्चों पर ये हमला कुरान के कथित अपमान का आरोप लगाकर किया  

Desk Team