भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने लक्ष्य में कामयाब होते हुए नज़र आ रही है। और भारत के नाम को पुरे विश्व में सर्वोपरि करने की तैयारी कर रही है। जी हाँ ISRO के द्वारा लांच किये गए चंद्रयान-3 ने बुधवार के दिन चौथी बार अपनी कक्षा बदली। और वह चंद्रमा के पांचवें कक्षा में और अंतिम चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है। जी हाँ अब चंद्रयान-3 पृथ्वी की धरती को चुकार सीधे चन्द्रमा की सतह को छूने करीब आ चुका है। इतना ही नहीं बल्कि अंतरिक्षयान ने चंद्रमा से जुड़े सभी युद्धाभ्यास को भी पूरे कर लिए।
चन्द्रमा की सतह को जल्द ही छूने वाला है चंद्रयान-3
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने आज ट्वीट किया है की “आज की सफल फायरिंग ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह से 153 किमी x 163 किमी की दूरी पर स्तिथ कक्षा में स्थापित कर दिया। और अब वो चांद की ओर बढ़ने के लिए सभी चरणों को पूरा कर चुका है। इसके साथ ही अब इसके प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल के विभाजित होने की तैयारी की जा रही है। साथ ही आज के दिन यानि 17 अगस्त को इसके लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल अलग हो जाएंगे।
ऐसे पहुंचा चंद्रयान-3 चन्द्रमा के कक्ष में
चाँद की सतह पर चंद्रयान-3 का पहुंचा भारत और इसके अंतरिक्ष संगठन के लिए काफी बड़ी उपलब्धि होगी। 14 जुलाई वो ख़ास दिन था जब श्रीहरिकोटा की धरती से चंद्रयान-3 अपने मंज़िल तक पहुंचे के लिए रवाना हुआ था। और इसने 3 हफ़्तों के अंदर ही कई चरणों को पार किया। फिर ये पहली बार पांच अगस्त को चांद की कक्षा में प्रवेश हुआ था। साथ ही ये 6, 9 और 14 अगस्त के दिन चन्द्रमा कक्षा के अलग-अलग चरण में प्रवेश कर चुका था।


Download Android App
Download iOS App



