1 कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा संभव
कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं। इसकी कड़ी में आज दोनों वरिष्ठ नेता कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे।
2 अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ आज से रोजाना सुनवाई करेगी।
3 ‘दिल्ली अध्यादेश’ पर लोकसभा में चर्चा आज, बीजेपी ने जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने बिल को SC के आदेश के खिलाफ बताया
आज ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा होगी। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से नित्यानंद राय ने बिल पेश किया। आज इस बिल पर चर्चा होगी और उसको पास किया जाएगा। इस सिलसिले में बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को थ्री लाइन व्हिप जारी कर आज लोकसभा में मौजूद रहने को कहा है।
4 रेवाड़ी-बावल में बवाल, दुकान और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, नूंह में अब तक 22 एफआईआर दर्ज
हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा आसपास के जिलों में भी फैल गई। मंगलवार को रेवाड़ी, बावल में असामाजिक तत्वों ने दुकान और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार, नकाबपोश दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने एक सलून शॉप का ताला तोड़कर दुकान के भीतर तोड़फोड़ की। इसके बाद वे एक रेस्टोरेंट में घुसे और यहां डंडे चलाए। यहां टेबल पर रखा एक मोबाइल फोन भी असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया।
5 श्रीलंकाई महिला को हुआ भारत के लक्ष्मण से प्यार, टूरिस्ट वीजा पर आई और रचा ली शादी
प्यार अगर सच्चा हो तो किसी भी मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। पहले सीमा हैदर अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान से भारत आई। तो वहीं भारत की अंजू भी प्यार के लिए पाकिस्तान की सीमा पार कर गई।
6 अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आठ अगस्त को होगी बहस, 10 तारीख को पीएम मोदी देंगे जवाब
लोकसभा में आठ से 10 अगस्त के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी, जिसके आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष द्वारा प्रायोजित कदम का जवाब दे सकते हैं। यह निर्णय लोकसभा की व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया, जिसका विपक्षी गुट ‘इंडिया’ और भारत राष्ट्र समिति ने बहिष्कार किया। दोनों दलों ने मांग की, कि सदन को तुरंत इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने का विरोध किया।
7 महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस को मिला LoP पद, विजय वडेट्टीवार के नाम पर लगी मुहर
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष के रूप में नामित किया जाएगा। कांग्रेस आलाकमान ने सीएलपी नेता बालासाहेब थोराट को सूचित किया है कि विजय वडेट्टीवार का नाम एलओपी पद के लिए प्रस्तावित किया जाए।
8 ‘गठबंधन का नाम बदलने से नहीं धुलेंगे विपक्ष के पाप’, पीएम ने पश्चिमी यूपी के 44 राजग सांसदों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भले ही अपना नाम यूपीए (यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस) से बदलकर आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) कर लिया हो, लेकिन इससे वह भ्रष्टाचार और कुशासन के अपने पाप नहीं धो पाएगा।
9 ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक चार साल में पहली बार ले रहे छुट्टी, परिवार संग विदेश में बिताएंगे समय
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस सप्ताह पारिवारिक छुट्टी लेंगे। इसकी जानकारी डाउनिंग स्ट्रीट ने दी है। ऋषि सुनक 4 साल में पहली बार अपने परिवार संग छुट्टी पर जाएंग।
10 आज GST काउंसिल की बैठक, ट्रंप पर 2020 के चुनाव को पलटने की कोशिश का लगा आरोप
मंगलवार को अमेरिका और भारत में कई महत्पूर्ण घटनाएं घटी। इन दोनों देशों में कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी के फैसले पर जीएसटी काउंसिल एक बार फिर से विचार करने जा रही है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मंगलवार को 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश के लिए आरोप लगाए गए।


Download Android App
Download iOS App



