BJP ने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का दिया निर्देश, कहा- पार्टी का समर्थन करें

Summary :

भाजपा ने व्हिप जारी कर लोकसभा में अपने सभी सांसदों को बुधवार को सदन में दिन भर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

भाजपा ने व्हिप जारी कर लोकसभा में अपने सभी सांसदों को बुधवार को सदन में दिन भर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लोक सभा में पेश किए गए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 ‘ पर आज सदन में चर्चा होनी है।
सरकार के पक्ष का समर्थन करें-भाजपा 
सरकार आज ही इस विधेयक को लोक सभा से पारित करवाना चाहती है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन पंक्ति के व्हिप में पार्टी ने कहा है, “भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि लोक सभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को लाये जाएंगे। भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों से निवेदन है कि वे बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।”

Desk Team