20 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

20 जुलाई 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा और दिल्ली अध्यादेश पर मचेगी रार! सरकार जवाब देने को तैयार 
संसद के मानसून सत्र का आज से आगाज होने वाला है। सत्र के पहले दिन ही सरकार और विपक्ष के बीच मणिपुर हिंसा और दिल्ली अध्यादेश मामले में टकराव की आशंका जताई जा रही है। उधर, मोदी विरोधी विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने के बाद सरकार को घेरने की रणनीति भी बना ली गई है। अब देखना यह होगा कि संसद सत्र सुचारू रूप से चल पाता है या नहीं।
2 मणिपुर की दो महिलाओं के निर्वस्त्र वायरल वीडियो पर सरकार का एक्शन, सोशल मीडिया पर शेयर न करने का दिया निर्देश 
मणिपुर में फिरसे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्य से फिर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 4 मई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं।  
3 द्विपक्षीय संबंध को नया आयाम देने आज आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति, 27 घंटे की यात्रा; चीन पर भी चर्चा! 
बीते वर्ष विषम आर्थिक व राजनीतिक स्थिति के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति बने रानिल विक्रमसिंघे गुरुवार को भारत पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के रूप में पहली बार भारत की यात्रा कर रहे रानिल विक्रमसिंघे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने के उद्देश्य से आ रहे हैं। 
4 महाराष्ट्र: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका, 75 को निकाला 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं। भूस्खलन की घटना में 60 से ज्यादा लोगों की फंसे होने की आशंका है। अब तक 75 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। 
5 महाराष्ट्र: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका, 75 को निकाला
 महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हैं। भूस्खलन की घटना में 60 से ज्यादा लोगों की फंसे होने की आशंका है। अब तक 75 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है।
6 संसद का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, जोरदार हंगामे के आसार, मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरेगा विपक्ष 
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने वाला है। यह 11 अगस्त तक चलेगा। संसद का यह सत्र भी हंगामेदार होने के आसार हैं। मणिपुर में जारी हिंसा और वायरल हो रहे वीडियो को लेकर विपक्ष सरकार को घेरेगी। कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा की मांग की है। विपक्ष ने आज मॉनसून सत्र से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चेंबर में बैठक बुलाई है। 
7 160 की स्पीड से आई जगुआर कार ने भीड़ को रौंदा, 2 पुलिसकर्मी समेत 9 लोगों की मौत  
अहमदाबाद में इस्कॉन फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास की है। हादसा गुरुवार सुबह करीब एक बजे की बताई जा रही है।   
8 असम के सीएम ने ट्विटर अकाउंट के बायो में किया बदलाव, इंडिया हटाकर लिखा भारत  
विपक्ष की 26 पार्टियों द्वारा अपने गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) रखने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर बायो से ‘इंडिया’ शब्द हटाकर उसकी जगह ‘भारत’ कर दिया है।  
9 ‘सीमा हैदर के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं’, आईएसआई से लिंक की जांच के बीच पति गुलाम का दावा 
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से लिंक की जांच के बीच सीमा हैदर के पति गुलाम ने बड़ा दावा किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में गुलाम ने कहा कि सीमा के चाचा और भाई पाकिस्तानी सेना में हैं। बता दें कि नोएडा में रहने वाले अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ रहने के लिए सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंची है। इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस सीमा से पूछताछ की है। यूपी एटीएस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो भी जांच पड़ताल में जुटी है।
10  कुरान जलाए जाने पर भड़के लोग, बगदाद में स्वीडन के दूतावास पर हमला; भीड़ ने लगाई आग  
इराक की राजधानी बगदाद में स्वीडन के दूतावास पर हमले का मामला सामने आया है। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार सुबह स्वीडन के दूतावास में आग लगा दी। मामले से परिचित एक गवाह ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार सुबह बगदाद में स्वीडन के दूतावास पर अचानक ही हमला बोल दिया और उसके थोड़ी देर बाद इसे आग के हवाले कर दिया गया।

Desk Team