NDA में शामिल होने पर किसने की राजभर की पैरवी? जल्द ही ले सकते हैं मंत्रीमंडल का ये विभाग

Summary :

ओमप्रकाश राजभर ने NDA में शामिल होने के बादमीडिया से बात-चीत के दौरान कई राज़ खोले हैं. जिसमे उन्होंने बताया की इस गठबंधन में शामिल होने से पहले उनकी पैरवी किसने की थी. साथ ही उन्होंने ये भी बताया की अगर वो मंत्री बने तो वो किस विभाग में काम करना चाहेंगे.

14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा एलान किया था. जिसमे उन्होंने कहा था की इस बार 2024 के चुनाव को योगी सरकार के साथ मिलकर लड़ेंगे. ओपी राजभर का NDA में शामिल होना इस महागठबंधन का मजबूत पार्टी बनाता है. बता दें की राजधानी दिल्ली में जल्द ही  केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. जिसको लेकर ओपी राजभर का एक बड़ा बयान सामने आया है. जिसमे उन्होंने 

ऐसे -ऐसे राज़ खोले हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा. चलिए जानते हैं की पूरी बात आखिर है क्या?

राजभर ने बताई अंदर की बात !

NDA में शामिल होने के बाद से ही राजभर काफी चर्चा में आ चुके हैं. जिसके बाद तमाम लोगों के ओमप्रकाश राजभर से कई सवाल उभर कर आ रहे है. बता दें कि मीडिया से बात-चीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने बताया की वो जल्द ही होने वाले मंत्रिपरिषद में शामिल भी होंगे. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये भी बता दिया की उन्हें कौन-सा मंत्रिमंडल मिलेगा, यदि वो मंत्री बने तो. ओपी राजभर ने कहा की वो सेवा विभाग चाहते हैं. वो इसीलिए ये विभाग चाहते हैं क्योंकि उनकी इच्छा है की उन्हें एक ऐसा विभाग मिले जिससे वो लोगों की सेवा कर सकें. साथ ही उनका ये भी कहना है  की वो “समाज कल्याण विभाग” में दिव्यांगों और बेसहारा लोगों के लिए काम करना चाहते हैं.

सीएम योगी ने की थी राजभर की पैरवी

राजभर को लेकर एक और बात सामने आयी है, की वो NDA में शामिल कैसे हुए? जी हाँ बता दें कि NDA की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद,ओमप्रकाश राजभर ने कहा की उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बात-चीत हो रखी है. और उन्होंने ही उनके NDA में शामिल होने की पैरवी पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की. जिसकी वजह से ही वो इस महागठबंधन का हिस्सा बन पाएं. खबर ये भी है कि ओम प्रकाश राजभर के बहाने कई नेतागण इस गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. जिसमे से एक नाम समाजवादी पार्टी से वापस बीजेपी में लौटे दारा सिंह चौहान का भी है. वहीँ जब ये मंत्री मंडल विस्तार होगा उसमे आधे दर्जन से ज़्यादा लोग शपत लेंगे.  

Desk Team