‘INDIA’ समेत इन नामों पर भी हुई थी चर्चा, विपक्ष महागठबंधन को मिला एक नया टैगलाइन

Summary :

बेंगलुरु में 26 विपक्षी पार्टियों की मंगलवार को बैठक हुई थी इस बैठक में इन पार्टियों को एक नया नाम दिया गया। “INDIA ” यह वह नाम है, जिसको रखने से पहले इन पार्टियों ने कई अन्य नामों पर भी चर्चा की थी। साथ ही इस नाम के साथ-साथ एक नया टैगलाइन भी दिया गया।

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में राजनीतिक दलों में कई तैयारियां देखने को मिल रही है। इसी बीच बेंगलुरु में 26 विपक्षी पार्टियों की मंगलवार को बैठक हुई थी इस बैठक में इन पार्टियों को एक नया नाम दिया गया। “INDIA ” यह वो नाम है, जिसको रखने से पहले इन पार्टियों ने कई अन्य नामों पर भी चर्चा की थी। जिसमें से एक यूपीए से मिलता जुलता है। बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को टक्कर देने के लिए इस बार 2024 के लोकसभा चुनावों में 26 दलों का एक महागठबंधन देखने को मिलेगा। इन पार्टियों को एकजुट और महागठबंधन का हिस्सा बनाने के लिए बेंगलुरु में हुई मीटिंग में नाम रखने के साथ -साथ इस पर मुहर भी लगाई गई। लेकिन क्या आप जानते हैं की INDIA नाम रखने से पहले अन्य 10 नामों पर भी चर्चा की गई। यही नहीं बल्कि INDIA नाम रखने के बाद भी इन पार्टियों द्वारा संशय जताया जा रहा था। चलिए जानते हैं की वो नाम आखिर हैं कौन-कौन से?

INDIA नाम रखने से पहले इन नामों पर हुई थी चर्चा

जब इसी विपक्ष पार्टियों के किसी सीनियर नेता से बात चीत की गई तब उन्होंने बताया की INDIA नाम रखने से पहले कई अन्य नामों पर भी चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया की इसमें यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस यानि UPA से मिलते जुलते कई नाम थे। जिसमें इंडियन प्रोग्रेसिव अलायंस, प्रोग्रेसिव पीपल्स अलायंस, इंडियन पीपल्स फ्रंट, पीपल्स अलायंस फॉर इंडिया और भारत जोड़ो अलायंस जैसे कई अन्य नाम भी शामिल थे. लेकिन फाइनल में INDIA नाम ही रखा गया। लेकिन इस नाम पर भी कई नेताओं को दिक्कत महसूस हो रही थी। जिसमें से नीतीश कुमार मुख्य रूप से उभर कर आए थे। वहीं एक नेता ने इस महागठबंधन को भारत का नाम देना का भी सुझाव दिया। लेकिन इस बात पर बड़ी बहस छिड़ गई थी।

क्या है INDIA की हिंदी टैगलाइन?

इस बैठक में अलग अलग नेताओं के अपने अलग अलग सुझाव थे। जिसमे बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम भी शामिल था। उन्होंने कहा था की इसका नाम INDIAN रखना चाहिए। लेकिन इस बैठक के कई लोगों का कहना ये रहा की ये थोड़ा भ्रमित करने वाला नाम है। फिर बाद में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी INDIA नाम पर सहमत हो गए। आखिरी में इस पार्टी ने एक टैगलाइन भी दी, जो है “लड़ेगा भारत, जीतेगा भारत”. इस टैगलाइन के साथ ही मीटिंग की समाप्ति भी हुई थी।

Desk Team