कोरोना : देश में 200 दिन में सबसे कम एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 20799 मामलों की पुष्टि, 180 मरीजों की मौत

Summary :

भारत में कोविड-19 के एक दिन में कोविड-19 के 20,799 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,34,702 हो गई।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच भारत में कोविड-19 के एक दिन में कोविड-19 के 20,799 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,34,702 हो गई। देश में लगातार 10 दिनों से संक्रमण के रोजाना 30 हजार से कम मामले ही सामने आ रहे हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,64,458 हो गई, जो 200 दिन में सबसे कम है।
देश में अभी 2,64,458 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 180 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,997 हो गई। देश में अभी 2,64,458 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.78 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,099 की कमी दर्ज की गई।
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.89 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.89 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
वैश्विक मामले बढ़कर 23.48 करोड़
दुनियाभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है और संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 23.48 करोड़ हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 48.0 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 6.29 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाककण हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।

Desk Team