24 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

24 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 G20 बैठक में बोले PM मोदी, हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को व्यापार और निवेश मंत्रियों की जी20 बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमएसएमई 60 से 70 प्रतिशत रोजगार के लिए जिम्मेदार है। यह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 50 प्रतिशत का योगदान देता है 
2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर, इसरो को भेजी पहली तस्वीर 
इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद रैंप से बाहर आते ही रोवर ने पहली तस्वीर ली। लैंड करने के बाद उसके द्वारा भेजी गई तस्वीरों से यह पता चलता है कि लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले समतल जगह का चुनाव किया। विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करने के बाद उसने अपने इमेजर कैमरे से ली गई तस्वीरों से चंद्रयान-3 के लैंडर का एक हिस्सा दिखाया था  
3 मैं आगे के लिए उत्साहित हूं… राष्ट्रपति मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को दी बधाई
 चंद्रयान-3′ ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचकर भारत का नाम दुनियाभर में रौशन कर दिया। इसे लेकर तमाम राजनेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने इसरो टीम और सभी देशवासियों को इस मौके पर बधाई दीं हैं 
4 Chandrayaan-3 के बाद ISRO लॉन्च करेगा सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’, पीएम मोदी ने की घोषणा 
चंद्रयान-3 के चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO अब सूर्य पर जाने की तैयारी में जुट गया है। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पीएम मोदी ने बुधवार शाम को जोहान्सबर्ग से इसकी घोषणा की 
5 उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में आज आफत की बारिश 
आज 24 अगस्त 2023 है और अब अगस्त  महीना अपने अंतिम चरण में हैं और अभी भी देश के कई हिस्सों मानसूनी बारिश का दौर जारी है। आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी वर्षा के आसार हैं 
6 ‘चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों को 17 महीने से नहीं मिला वेतन’ दिग्विजय सिंह का फर्जी दावा; बीजेपी ने किया पलटवार
 भारत आज इतिहास रचने वाला है। मिशन मून के तहत बुधवार शाम चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसरो के इस मिशन पर देश ही नहीं, दुनिया की भी नजरें टिकी हैं। पूरा देश आज इसरो के मिशन के सफल होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है 
7 छत्तीसगढ़ में ईडी की तलाशी पर कांग्रेस ने किया भाजपा पर वार, कहा- ऐसी धमकी से सरकार को कोई नुकसान नहीं
 कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय की “छापेमारी” चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की प्रतिक्रिया थी जिसमें भाजपा के लिए “भारी हार” की भविष्यवाणी की गई थी, और कहा कि उसकी सरकार ऐसी “धमकियों” से नहीं डरेगी। सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और एक विशेष कर्तव्य अधिकारी के परिसरों पर तलाशी ली  
8 भाजपा की विशेष रणनीति, कमजोर सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित करेगी पार्टी  
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर जल्द ही बीजेपी राजस्थान की कमजोर सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक,इससे कमजोर सीट पर उम्मीदवारों को तैयारी का अधिक मौका मिलेगा और सीटों को जीतने में सफलता मिल सकती है 
9 वेगनर आर्मी चीफ प्रिगोजिन की मौत, राष्ट्रपति बाइडेन बोले- मैं इस घटना से सरप्राइज नहीं हूं 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। न्यूज एजेंसी राॅयटर्स ने रूसी न्यूज एजेंसी तास के हवाले से दी खबर में यह बताया कि इस प्लेन क्रैश में कुल 10 लोग मारे गए हैं 
10 Chandrayaan-3 की सफलता पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई  
भारत के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। देश के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर रोवर ने सफलतापूर्वक चांद पर कदम रख लिया। इसी के साथ भारत साउथ पोल पर कदम रखने वाला पहला देश बन गया। जबकि अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चंद्रमा पर रोवर उतारने वाला चौथा देश बन गया है 

Desk Team