इंटरनेट और सोशल मीडिया के आधुनिक समय में आप कुछ भी मिस नहीं कर सकते। आपको न ही सिर्फ अपने देश और अपने आस-पास की चीज़ों बल्कि इसके अलावा पड़ोसी देशों के ऐसे नज़ारे देखने को मिलते हैं, जो काफी दिलचस्प और अपनी तरफ आकर्षक करने वाले होते हैं। चंद्रयान 3 की चाँद पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद, जिसका प्रसारण पूरी दुनिया में किया गया, और इस यादगार पल को महसूस किया वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी अपनी राय इस पल पर व्यक्त की हैं।
मिशन मून हुआ सफल
भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है और ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है। ऐसे में भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक अलग तरह का झटका लग रहा है। वहां की जनता से लेकर नेता तक भारत के इस मिशन की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन उनके नजरिए से इसके बारे में जो मजेदार बातें कही गई हैं, उन्हें सुनकर आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा, और आप ठहाके लगाते नज़र आएंगे।
पाकिस्तानी बोले हम चाँद पर हैं
पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने मिशन मून पर पाकिस्तानियों की प्रतिक्रिया को अपने चैनल रियल एंटरटेनमेंट टीवी पर अपलोड किया। जब वह इस दिलचस्प वीडियो में लोगों से भारत की सफलता के बारे में पूछते हैं, तो एक जवाब देता है, “जहां भारत पैसा लगाकर पहुंचा है, हम उसी चंद्रमा पर रह रहे हैं क्योंकि वहां बिजली या पानी नहीं है, और ठीक बिलकुल ऐसा ही पाकिस्तान में भी है। इसके अलावा, वे ये तक सुझाव देते हैं कि चंद्रयान 3 का लाइव कवरेज बच्चों को दिखाया जाना चाहिए ताकि वे भारत से सीख सकें। उनकी राय में, भारत तकनीकी रूप से उनके अपने देश से कहीं अधिक उन्नत है।
जनता ने कुबूल लिया, सरकार आखिर कब समझेगी?
VIDEO | “Not just on the Moon, India’s spacecraft can land on the Mars also.”Locals in Islamabad, Pakistan react on ISRO’s Chandrayaan-3 mission.#Chandrayaan3Landing #Chandrayaan3 #Chandrayaan_3 pic.twitter.com/13Es9XJNrW— Press Trust of India (@PTI_News) August 23, 2023
इसके अलावा, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पाकिस्तानी अपनी सरकारों की आलोचना करते हैं और मिशन मून के लिए भारत की प्रशंसा करते हैं। कम से कम इन लोगों ने जो कहा है उसके आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि पाकिस्तानियों को पता है कि जहां भारत ने पिछले 77 वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, और उन्नति की राह में लगातार आगे बढ़ रहा हैं वहीं पाकिस्तान केवल अपनी शत्रुता बनाए रखने में ही कामयाब रहा है। अब वहां की सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे भी इस बात को जल्द से जल्द समझ जाएं।