25 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

Summary :

25 अगस्त 2023 – आज की 10 बड़ी खबरें

1 चाचा-भतीजे में समझौता? शरद पवार का अजित पर बड़ा बयान, बोले- एनसीपी में विभाजन नहीं 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई मतभेद नहीं है कि अजित पवार हमारे नेता हैं। एनसीपी प्रमुख ने पार्टी में विभाजन होने की बात से भी इनकार कर दिया  
2 अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- वे कुछ कर नहीं पा रहे हैं तो अपना प्रोपेगेंडा चला रहे हैं
 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को विपक्ष पर चंद्रयान-3 मिशन पूरा होने के बाद उसका दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्र मिशन की सफलता भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण (space exploration) में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी 
3 ‘अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान न करना कांग्रेस की संस्कृति’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर एनवी सुभाष का पलटवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को लेकर की गई टिप्पणी पर राव के पोते एनवी सुभाष ने 24 अगस्त (गुरुवार) को पलटवार किया है। उन्होंने मणिशंकर की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने ही नेताओं को बदनाम कर रही है
4 पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति LAC पर तनाव कम करने पर सहमत, बड़ा सवाल- G20 में शामिल होने दिल्‍ली आएंगे शी जिनपिंग
 दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वीं ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीमा पर अनसुलझे मुद्दों पर चिंता जाताया और बातचीत के आधार पर सुलझाने पर सहमत हुए 
5  कांग्रेस का बड़ा आरोप, वैज्ञानिकों को 17 माह से सैलरी नहीं मिली, ISRO के पूर्व अध्यक्ष ने दिया जवाब  
इस वक्त जब पूरा देश और दुनिया ISRO के वैज्ञानिकों को चंद्रयान मिशन सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दे रहे हैं, वहीं उन्हें लंबे समय से सैलरी नहीं मिलने का मुद्दा भी गर्मा रहा है। कांग्रेस के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने मोदी सरकार पर वैज्ञानिकों की सैलरी रोकने का बड़ा आरोप लगाया है 
6 ED के समन को CM हेमंत सोरेन ने दी ‘सुप्रीम’ चुनौती, लालू पर भी आज सुनवाई  
देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए हैं। जिसमें बताया है कि आने वाले दिन पहाड़ों के लिए बेहद चुनौती भरे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट है 
7 दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बोले-2024 दिसंबर तक बन जाएंगी कच्ची कॉलोनियों की सड़कें
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिमी दिल्ली के दशरथपुरी, वैशाली एक्सटेंशन और डाबड़ी एक्सटेंशन में नई सड़क सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और गैस की पाइपलाइन के कार्यों का उद्घाटन किया 
8 ‘बंगाल को चाहिए Yogi Adityanath जैसा शख्स…’, बोले सुवेंदु अधिकारी, रेपिस्टों के एनकाउंटर की उठाई मांग
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तृणमूल सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने महिलाओं के साथ अपराध करने वाले क्रिमिनल्स के एनकाउंटर की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यदि आवश्यक हो तो पुलिस को एनकाउंटर का सहारा लेना चाहिए 
9 पाकिस्तानी टिकटॉकर हारिम शाह ने Chandrayaan-3 पर किया भद्दा कमेंट तो भारतीय बोले- ‘भिखारी कहीं के
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने जटिल हालात वाले चंद्रमा के दक्षिण ध्रव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है  
10 Donald Trump ने किया सरेंडर, सिर्फ 20 मिनट में मिली जमानत 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को जॉर्जिया के अटलांटा की जेल में आत्मसमर्पण कर दिया, हालांकि तत्काल उन्हें तत्काल जमानत भी मिल गई। इसके लिए 2 लाख अमेरिकी डॉलर जमा करने पड़े 
 

Desk Team