1 ज्ञानवापी में दूसरे दिन का सर्वे शुरू, खास तकनीक से जांच करेगी ASI, पहले दिन मिले अहम सबूत
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इन दिनों काफी हलचल है। ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे जारी है। शुक्रवार को शुरू हुआ सर्वे अब शनिवार को एक बार फिर शुरू हुआ। शनिवार को एक बार फिर से एएसआई की टीम सर्वे के लिए पहुंची औक सुबह नौ बजे सर्वे शुरू हो गया है।
2 दिल्ली में झमाझम बारिश से राहत, यूपी में जारी ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली के आस-पास के इलाको में शुक्रवार देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जारी की थी लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे के बाद मयूर विहार को छोड़ कर दिल्ली में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।
3 तेलंगाना विधानसभा ने राज्यपाल द्वारा लौटाए गए चार विधेयक फिर किए पारित
तेलंगाना विधानसभा ने फिर से चार विधेयक पारित किए जिन्हें राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने पहले लौटा दिया था। शुक्रवार को पारित किए बिल में तेलंगाना नगरपालिका कानून विधेयक, 2022, तेलंगाना सार्वजनिक रोजगार विधेयक, 2022, तेलंगाना राज्य निजी विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 और तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2023 शामिल है।
4 अचानक आधी रात ओडिशा पहुंचे अमित शाह, भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत
नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 पर केंद्र को समर्थन देने के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर रात भुवनेश्वर पहुंचे।
5 बंदी संजय ने तेलंगाना में भाजपा सरकार बनने का किया दावा, कहा- सभी सर्वे दे रहे संकेत
तेलंगाना में सभी सर्वे संकेत दे रहे हैं कि भाजपा सत्ता में आ रही है। यह राज्य में भाजपा के लिए अनुकूल समय है। यह बात कहते हुए नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव बंदी संजय कुमार ने विश्वास जताने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में पार्टी द्वारा दिखाए गए स्नेह से काफी प्रभावित है
6 पीएम मोदी बनाम राहुल की लड़ाई को अनुकूल मानती है BJP, 2024 के महासमर के लिए जमीन तैयार
संसद में राहुल की वापसी का रास्ता साफ होते ही 2024 के महासमर के लिए मोदी बनाम राहुल की जमीन तैयार हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से न सिर्फ संसद में राहुल गांधी की वापसी होगी, बल्कि लोकसभा चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है।
7 मणिपुर के बिष्णुपुर में ताजा हिंसा; तीन लोगों की मौत के बाद भारी गोलीबारी, घर जलाए गए
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक,बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात हिंसा की ताजा घटना सामने आई। तीनों मृतक कथित तौर पर क्वाक्टा इलाके के रहने वाले थे और वे मैतेई समुदाय से हैं।
8 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान बलिदान
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान बलिदान हो गए। खुफिया इनपुट के बाद सेना के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।
9 ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट एरिस
ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट EG.5.1 काफी तेजी से फैल रहा है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कोरोना के नए वेरिएंट को ‘एरिस’ नाम भी दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोरोना का नया वेरिएंट ‘एरिस’ तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन से आया है। पिछले महीने पहली बार इसका मामला सामने आया था। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि ‘एरिस’ 7 नए कोरोना वेरिएंट में से एक है।
10 पाकिस्तान की सेना में खुशी की लहर, सैलरी में हुआ इजाफा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सैन्यकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी करने फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, 2016 से 2023 के दौरान सेना के जवानों और अधिकारियों के वेतन में अस्थाई वृद्धि यानी एडहॉक एलाउंस को उनके मूल वेतन में स्थाई तौर पर जोड़ दिया गया है। इसके बाद वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



