मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव- 2018 में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिये तथा शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य से केन्द्रीय सुरक्षा बलों की 650 कंपनियां तैनात की गयी हैं। इसके साथ ही प्रदेश के बाहर से आये 33 हजार होमगार्ड भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किये जाएंगे।
बालाघाट जिले में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की 76 कम्पनियां, भिण्ड में 24, छिन्दवाड़ और मुरैना में 19-19, सागर और भोपाल में 18-18 कंपनियां तैनात की गयी हैं। प्रदेश के 85 प्रतिशत पुलिस बल तथा होमगार्ड के 90 प्रतिशत बल चुनाव कार्य में तैनात किये गयें हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिये बालाघाट, मण्डला और भोपाल में एक-एक हेलीकॉप्टर तैनात रहेंगे। संचार व्यवस्था बेहतर करने के लिये 20 सेटेलाइट फोन एवं 28 हजार वायरलेस सेट चुनाव में उपयोग किये जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




