पंजाब के सीमावर्ती गुरदासपुर शहर में रविवार को जम्मू से आ रही पूजा एक्सप्रेस के गुरदासपुर स्टेशन पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने ट्रेन में सवार 6 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि जम्मू से पुलिस सूत्रों से इनके बारे में गुप्त जानकारी मिली थी और इसी आधार पर पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी और ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही इन सभी को अपनी हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस ने 3 आतंकवादी गिरफ्तार
इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को दिल्ली पुलिस के सहयोग से श्रीनगर में 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर आईएस प्रेरित मॉड्यूल का भंड़फोड़ करने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।
प्रवक्ता ने बताया कि एक पुष्ट खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कोठी बाग क्षेत्र में आज एक सुरक्षा नाका लगाया और इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तथा दो अन्य लोगों को वहां से धर दबोचा।
इन तीनों आतंकवादियों की पहचान ताहिर अहमद खान निवासी चंदरीगाम त्राल,हारिश मुश्ताक खान, निवासी बाथूरा बड़गाम और आसिफ सुहैल नादफ निवासी रैनावारी श्रीनगर के तौर पर हुई है।


Download Android App
Download iOS App




