जम्मू कश्मीर पुलिस ने आईएस प्रेरित मॉड्यूल का किया भंड़फोड़ , श्रीनगर में 3 आतंकवादी गिरफ्तार

Summary :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को दिल्ली पुलिस के सहयोग से श्रीनगर में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर आईएस प्रेरित मॉड्यूल का भंड़फोड़ करने

जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को दिल्ली पुलिस के सहयोग से श्रीनगर में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर आईएस प्रेरित मॉड्यूल का भंड़फोड़ करने का दावा किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक पुष्ट खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कोठी बाग क्षेत्र में आज एक सुरक्षा नाका लगाया और इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तथा दो अन्य लोगों को वहां से धर दबोचा।

इन तीनों आतंकवादियों की पहचान ताहिर अहमद खान निवासी चंदरीगाम त्राल,हारिश मुश्ताक खान, निवासी बाथूरा बड़गाम और आसिफ सुहैल नादफ निवासी रैनावारी श्रीनगर के तौर पर हुई है।

arrest

इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Desk Team