जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। किसनीपट्टी नहर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर रविवार अहले सुबह एक बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, करीब 30 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।
दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा
जानकारी के अनुसार, बस दुर्घटना का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। बस में लगभग 40 लोग सवार थे, जो सिलीगुड़ी से गया जा रहे थे। मृतक की पहचान गुजरात के बड़ोदरा निवासी तनुभाई पटेल की 65 वर्षीय पत्नी हंसा देवी के रूप में हुई है।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से निकाला और आननफानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



