केंद्र की भाजपा सरकार अपने ‘एक देश एक चुनाव’ के एजेंडे को लेकर एक कदम और आगे बढ़ने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर सकती है।
एक देश एक चुनाव पर एजेंडा होगा तैयार
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली यह कमेटी देश में ‘ एक देश एक चुनाव’ से जुड़े तकनीकी, कानूनी एवं संवैधानिक पहलुओं पर विचार विमर्श कर अपने सुझाव भारत सरकार को देगी और इन सुझावों एवं सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार इसके मामले में अपनी भविष्य की रणनीति और एजेंडा तैयार करेगी।
मोहन भागवत और रामनाथ कोविंद की मुलाकात
गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। संघ प्रमुख भागवत ने 29 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया था


Download Android App
Download iOS App



