गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर होगा भव्य कार्यक्रम, PM मोदी करेंगे देश को संबोधित

Summary :

सिखों के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 वें पर्व को समर्पित लाल किले पर दो दिवसीय समागम किया जायेगा। इसका आयोजन केंद्र सरकार करेगी।

सिखों के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400 वें पर्व को समर्पित लाल किले पर दो दिवसीय समागम किया जायेगा। इसका आयोजन केंद्र सरकार करेगी। जबकि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी इस प्रोग्राम के लिए पूरा सहयोग देगी। इसका आयोजन 20 और 21 अप्रैल को लाल किले में भव्य कार्यक्रम होगा। 
पूरे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी  
इस कार्यक्रम का उद्धघाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे और इसके समापन कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेंगे। 21 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री इस समागम के समापन समारोह में भाग लेंगे। इस समागम में प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। उनका यह संबोधन पूरे देश के लिये होगा। 
पीएम मोदी की अध्यक्षता में लिया गया अहम फैसला 
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नौंवे सिख गुरु श्रीगुरु तेग बहादुर के चार सौवें प्रकाशोत्सव को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया है। अगले साल 1 अप्रैल को आने वाले इस पर्व को यादगार बनाने के लिए शनिवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक सत्तर सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। यह समिति आयोजन से जुड़े सभी तरह के फैसले लेगी। 
20 अप्रैल को लाईट एंड साउंड शो और शब्द कीर्तन होगा 
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका ने बताया कि 20 अप्रैल को लाईट एंड साउंड शो और शब्द कीर्तन होगा। इसके अगले दिन 21 अप्रैल को 400 रागी सिंह एक साथ कीर्तन करेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यादगारी सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा।

Desk Team