Aadhar Card Pan Card Link: पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ऐसे में जिन लोगों का आधार-पैन लिंक नहीं होगा, उनका पैन इस तारीख के बाद डिएक्टिवेट यानी निष्क्रिय हो जाएगा। आयकर विभाग की ओर से 3 अप्रैल 2025 को जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया था कि जिन लोगों को पैन एक अक्टूबर 2024 के बाद आवंटित हुए हैं, उन्हें इस साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक करना जरूरी है।
Aadhaar PAN Link Last Date: लिंक कराने के लिए देने पड़ेंगे 1000 रुपए
सभी लोगों के लिए पैन से आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मई 2024 थी। अगर आप 31 दिसंबर को पैन को आधार से लिंक करते हैं तो आपको 1,000 रुपए के जुर्माने का भुगतान करना है, क्योंकि लिंक करने की असली तारीख निकल चुकी है। अगर आपका पैन निष्क्रिय हो जाता है तो आप कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
PAN Aadhaar link Penalty Aadhaar PAN Link Consequences: ITR भरने में होगी दिक्कत
अगर आपका आधार और पैन एक दूसरे से लिंक नहीं होगा तो आपको आईटीआर भरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है। अगर आपने आईटीआर भर दिया है और रिफंड का इंतजार कर रहे हैं तो ऐसे में पैन रद्द होने से आपका रिफंड अटक सकता है और फिर नया पैन लेने के बाद एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
Aadhar Card Pan Card Link: टीडीएस भरने में आएगी समस्या

इसके अलावा, पैन से आधार लिंक न होने पर आपको अधिक टीडीएस और टीसीएस का भुगतान करना पड़ सकता है। साथ ही आप फॉर्म 26एएस का उपयोग नहीं कर पाएंगे और टीसीएस/टीडीएस सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं होंगे। आप बैंक अकाउंट नहीं खोल पाएंगे, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नहीं ले पाएंगे, बैंक में 50,000 रुपए से ज्यादा कैश जमा नहीं कर पाएंगे या 10,000 रुपए से ज्यादा के बैंक ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, आप केवाईसी आदि नहीं हो पाएगी और सरकारी सेवाओं से भी वंचित हो सकते हैं। साथ ही म्यूचुअल फंड और इक्विटी में भी निवेश रुक सकता है।
कैसे करें PAN को आधार से लिंक?
PAN को Aadhaar से लिंक करने के 5 आसान स्टेप्स
Step 1:
Income Tax की वेबसाइट खोलें incometax.gov.in
Step 2:
Homepage पर “Link Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें
Step 3:
अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर भरें
Step 4:
अगर नाम/जन्मतिथि Aadhaar से मैच है, तो OTP आएगा
OTP डालकर Submit करें
Step 5:
स्क्रीन पर “PAN successfully linked with Aadhaar” का मैसेज आ जाएगा
नोट:अगर देर से लिंक कर रहे हैं, तो ₹1000 का fee लग सकता है।
यह भी पढ़ें: 12500 करें जमा और पाएं 40 लाख! Post Office की ये स्कीम कम जोखिम में दे रही अच्छा रिटर्न


Download Android App
Download iOS App






