आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी लोकसभा चुनाव में असम की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की बृहस्पतिवार को घोषणा की और उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) उन्हें इन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
Highlights:
- AAP ने असम में तीन लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
- तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की- राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक
- अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए- पाठक
तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की- राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक
‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने संवाददाता सम्मेलन में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को उम्मीदवार बनाया गया है।
‘चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण’
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक परिपक्व गठबंधन के भागीदार हैं और हमें पूरा विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन इसे स्वीकार करेगा। लेकिन चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण है। हम इन तीन सीट के लिए तुरंत तैयारी शुरू कर रहे हैं।’’
अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए- पाठक
पाठक ने कहा, ‘‘अब सभी चीजों में तेजी लानी चाहिए। कई महीनों से बातचीत जारी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। हम मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई में ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं। गठबंधन के संबंध में सभी फैसले तुरंत लिए जाने चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



