‘ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं’, संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी AAP

Summary :

केंद्र के ‘ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं’ वाले दावे पर सम्पूर्ण विपक्ष भड़क उठा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र के इस दावे को पूरी तरह से गलत बताया है।

केंद्र के ‘ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं’ वाले दावे पर सम्पूर्ण विपक्ष भड़क उठा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र के इस दावे को पूरी तरह से गलत बताया है। इसके साथ ही पार्टी केंद्र के खिलाफ ‘विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव’ लाने की तैयारी में है।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस संकट काल में सरकार ने देश को अनाथ छोड़ दिया था। सरकार को पता ही नहीं था कि क्या हो रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा, ऑक्सीजन की कमी से नहीं, तो कैसे हुई मौतें? लाखों लोगों की मौत का मजाक उड़ाया। हम इस मुद्दे पर संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करेंगे। 

केंद्र के ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं वाले दावे पर भड़कीं प्रियंका, कहा-मौतें इसलिए हुईं, क्योंकि…..

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, वे (केंद्र) जल्द ही कहेंगे कि कोई COVID-19 नहीं था। अगर ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई थी, तो अस्पताल ऑक्सीजन कमी के लिए हाईकोर्ट क्यों जा रहे थे? यह पूरी तरह से झूठ है। दिल्ली और देश के कई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुईं।
दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने मंगलवार सदन में दावा कि कोaविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से ऑक्सीजन के अभाव में किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं मिली है। 
उन्होंने यह भी बताया ‘‘बहरहाल, कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थी। महामारी की पहली लहर के दौरान, इस जीवन रक्षक गैस की मांग 3095 मीट्रिक टन थी जो दूसरी लहर के दौरान बढ़ कर करीब 9000 मीट्रिक टन हो गई।’’ 

Desk Team