भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने संबंधी आपत्तिजनक ट्वीट करने के आरोप में बलिया जिले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के सूत्रों ने आज बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के चचयां गांव के रहने वाले रेहान नामक युवक ने बुधवार को ट्विटर पर भारत और पाकिस्तान के मानचित्र के साथ ही भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक झुन्ना सिंह की तहरीर पर बुधवार को रेहान के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



