छोटे पर्दे से
बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म सीता रामम की रिलीज
के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म से मृणाल साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही
हैं। सीता रामम उनकी साउथ डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में मृणाल के अलावा दुलकर
सलमान और रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं।
वहीं मृणाल और दलकीर सलमान दोनों ही फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब
फिल्म रिलीज से पहले के प्रमोशनल इवेंट के मौके पर अभिनेता प्रभास ने भी अपनी
उपस्थिति दर्ज करवाई है, जिसकी तस्वीरें
मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं और अभिनेता प्रभास व पूरी टीम को
शुक्रिया कहा है।
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोशनल इवेंट की कुछ तस्वीरें
साझा की हैं। जिनमें सीता रामम के लीड स्टार्स के साथ बाकि टीम के साथ साउथ फिल्म
इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास भी नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रभास को ‘सीता रामम‘ की एडवांस बुकिंग का डेमो टिकट हाथ में लिए
देखा जा सकता है उनके साथ टीम के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “कितनी यादगार
रात है! धन्यवाद प्रभास और टीम सीता रामम आप लोग सबसे अच्छे हैं।” फिल्म की
बात करें तो यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। जो 80 और 60 के दशक में की एक
युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मूवी में एक्टर सलमान एक सैनिक का किरदार निभा
रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर
रही हैं।
छोटे पर्दे से
बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अपनी फिल्म सीता रामम की रिलीज
के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म से मृणाल साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही
हैं। सीता रामम उनकी साउथ डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में मृणाल के अलावा दुलकर सलमान
और रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं।
वहीं मृणाल और दलकीर सलमान दोनों ही फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब
फिल्म रिलीज से पहले के प्रमोशनल इवेंट के मौके पर अभिनेता प्रभास ने भी अपनी
उपस्थिति दर्ज करवाई है, जिसकी तस्वीरें
मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की हैं और अभिनेता प्रभास व पूरी टीम को
शुक्रिया कहा है।
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोशनल इवेंट की कुछ तस्वीरें
साझा की हैं। जिनमें सीता रामम के लीड स्टार्स के साथ बाकि टीम के साथ साउथ फिल्म
इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास भी नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रभास को ‘सीता रामम‘ की एडवांस बुकिंग का डेमो टिकट हाथ में लिए
देखा जा सकता है उनके साथ टीम के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “कितनी यादगार
रात है! धन्यवाद प्रभास और टीम सीता रामम आप लोग सबसे अच्छे हैं।” फिल्म की
बात करें तो यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। जो 80 और 60 के दशक में की एक
युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मूवी में एक्टर सलमान एक सैनिक का किरदार निभा
रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर
रही हैं।
स्वप्न
सिनेमा बैनर सहित अश्विनी दत्त द्वारा निर्मित और वैजयंती मूवीज द्वारा प्रस्तुत
इस फिल्म को हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत हिंदी में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया
जाएगा।


Download Android App
Download iOS App










