अदार पूनावाला ने कहा- SII छह महीने बाद ओमीक्रोन रोधी टीका लाने की कोशिश करेगा

Summary :

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) छह महीने बाद कोविड-19 के ‘ओमीक्रोन’ उप-स्वरूप रोधी टीका लाने का प्रयास करेगा। एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) छह महीने बाद कोविड-19 के ‘ओमीक्रोन’ उप-स्वरूप रोधी टीका लाने का प्रयास करेगा। एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
‘ओमीक्रोन’ कोविड-19 का एक उप-स्वरूप 
पूनावाला ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि ‘कोवोवैक्स’ टीके के बारे में पर्याप्त डेटा उपलब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हम छह महीने बाद ओमीक्रोन रोधी टीका लाने का प्रयास करेंगे।’’ ‘ओमीक्रोन’ कोविड-19 का एक उप-स्वरूप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमीक्रोन के तेजी से फैलने और इसकी संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए इसे चिंता पैदा करने वाला कारण घोषित किया था।
अदार पूनावाला ने दी बड़ी जानकारी, बोले- भारत में जल्द आएगी ओमिक्रॉन स्पेशल  वैक्सीन, चल रहा है काम - serum institute of india ceo adar poonawalla said  omicron specific vaccine ...
 ‘मंकीपॉक्स’ के बारे में पूनावाला ने कहा….. 
जानकारी के मुताबिक    देश में 12 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए एसाआईआई का ‘कोवावैक्स’ टीका उपलब्ध है।‘मंकीपॉक्स’ के बारे में पूनावाला ने कहा कि इसके टीके के लिए ‘‘डेटाटेबल’’ (आंकड़ा सारिणी) की जरूरत है।उन्होंने कहा, ‘‘हां, यहां मामले सामने आने के बाद इस पर थोड़ी बहुत चर्चा हुई है। हम इस विषय पर शोध कर रहे हैं और इस पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ भी सहयोग कर सकते हैं। हमारा शोध चल रहा है और हम छह महीने में इस पर विचार करेंगे।’’

Desk Team