अपनी फैलाई जाल में फंसे अधीर रंजन चौधरी, चले थे मोदी सरकार को घेरने

Summary :

संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष हर एक मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसा ही कुछ उस वक्त देखने को मिला, जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने चीनी सेना के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष हर एक मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसा ही कुछ उस वक्त देखने को मिला, जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने चीनी सेना के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधीर चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि अब ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है, क्योंकि खामियां तब थीं और अब नहीं हैं।

अमित शाह और अधीर रंजन चौधरी के बीच सदन में कई बार नोक-झोंक 
 दरअसल, चीनी सेना के अतिक्रमण के आरोपों को लेकर इससे पहले भी अमित शाह और अधीर रंजन चौधरी के बीच सदन में कई बार नोक-झोंक हुई है। बजट सत्र के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने 1962 में चीन के साथ हुई लड़ाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन में अटल बिहारी वाजपेयी की मांग पर जवाहर लाल नेहरू द्वारा चर्चा कराने का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार आज चीनी अतिक्रमण को लेकर सदन में चर्चा तक नहीं करा रही है।  
भारतीय भूमि पर चीनी अतिक्रमण की बात कहते रहे 
Over 800 hectares of railway land under encroachment across India - India  Hindi News - भारत में रेलवे की 800 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण, सबसे ज्यादा  कब्जा शहरों में
इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उस समय खामियां थी, इस समय खामियां नहीं हैं। उस समय की सरकार देश की हजारों एकड़ भूमि हार कर आई थी, तब सदन में चर्चा हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी अधीर रंजन कई रिपोर्टों का हवाला देते हुए भारतीय भूमि पर चीनी अतिक्रमण की बात कहते रहे। इस पर अमित शाह ने एक बार फिर से कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सदन में जो बातें बोली जाती है वो रिकॉर्ड में चला जाता है। इस तरह की बातें सदन में नहीं कहनी चाहिए। उन्हें (अधीर) जो बोलना है बोले, लेकिन यह स्पष्ट कर दें कि वो ये सारी बातें अखबार के हवाले से बोल रहे हैं।
राहुल गांधी ने भाजपा को ही पप्पू साबित कर दिया 
Rahul Gandhi is A Pappu of Congress for India
बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए बयान की तारीफ करते हुए कहा कि ये लोग (भाजपा) राहुल गांधी को पप्पू साबित करने की कितनी भी कोशिश करें, लेकिन राहुल गांधी ने इन्हें ही पप्पू साबित कर दिया है। इसके बाद अमित शाह ने उनके बयान पर एतराज जताया और कहा कि वे माननीय सांसद को पप्पू नहीं कह सकते हैं।

Desk Team