आलू चिप्स के बाद खाइए Transparent chips , इंटरनेट पर लगी इसे ट्राय करने की होड़, अब वायरल हो रहा वीडियो

Summary :

इंटरनेट की दुनिया पर हर तरह की चीज़ें देखने को मिलती है और सिखने के लिए भी। आपको पढ़ाई में मदद चाहिए तो आप यूटूब पर किसी भी टीचर की वीडियो देख लेते है ठीक वैसे ही आपको नई डिश बनानी हो तो भी आप इंटरनेट की मदद से एक सब्जी को बनाने के लिए कई तरीके खोज लेते है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि एक डिश को ट्राय करते हुए आप नए प्रकार की डिश ही खोज निकालते है जिसे पहली बार देखने पर समझ ही नहीं आता है कि क्या है ये? हाल ही में अब…

इंटरनेट की दुनिया पर हर तरह की चीज़ें देखने को मिलती है और सिखने के लिए भी। आपको पढ़ाई में मदद चाहिए तो आप यूटूब पर किसी भी टीचर की वीडियो देख लेते है ठीक वैसे ही आपको नई डिश बनानी हो तो भी आप इंटरनेट की मदद से एक सब्जी को बनाने के लिए कई तरीके खोज लेते है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि एक डिश को ट्राय करते हुए आप नए प्रकार की डिश ही खोज निकालते है जिसे पहली बार देखने पर समझ ही नहीं आता है कि क्या है ये?

हाल ही में अब सोशल मीडिया पर पारदर्शी चिप्स काफी वायरल हो रहे है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आलू के चिप्स हमने सुने है जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते है लेकिन ये पारदर्शी चिप्स कैसे है। तो बता दें कि कि एक महिला ने ऐसा ही चिप्स बनाया है जो देखने में कोई शीशा या प्लास्टिक का टुकड़े जैसे लग रहे है। वहीं, वीडियो में चिप्स को दिखाते हुए इसे बनाने का तरीका भी बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला चिप्स को तैयार कर रही है। वहीं चिप्स कैसे बनाने है इसके बारे में भी बता रही है, साथ ही इसमें सब-टाइटल भी दिख रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आलू, नमक, तेल, पानी और स्टार्च की मदद से चिप्स बना रही है लेकिन ये बिल्कुल पारदर्शी हैं। देखने वाली बात है कि तेल में तलने के बाद भी ये चिप्स ट्रांसपैरेंट ही बने हुए है।


बता दें, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर chefsgreatestplates अकाउंट ने शेयर किया है। वहीं लोगों को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। एक यूजर लिखता है-“इंडोनेशिया में इसे “ग्लास क्रैकर्स” कहा जाता है! अगर इसमें मसाले डाले जाएं तो यह बहुत स्वादिष्ट लगता है!”। वहीं अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा-“ये ट्रांसपैरेंट नहीं है, मैं इन्हें देख सकता हूं”

Ritika Jangid