भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है कि जनता अब कम खर्च कर रही है, जिस वजह से बिक्री में कमी आई है।इसी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने शनिवार को मुद्रास्फीति को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है।
ये कुचक्र हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घातक है
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ”जब कांग्रेस पार्टी बोलती है कि महंगाई है, तो मोदी जी के मंत्रीगण कहते हैं कि महंगाई दिखती ही नहीं। जब जनता बोलती है कि महंगाई है। तो मोदी सरकार सप्लाई, मौसम और युद्ध, सबका बहाना बनाती है! अब तो भारत सरकार का आरबीआई खुद कह रहा है कि जानलेवा महंगाई के चलते जनता कम खर्च कर रही है, जिससे बिक्री घटी है और प्राइवेट निवेश पर बुरा असर पड़ा है। ये कुचक्र हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। बताइये नरेंद्र मोदी जी, आप आरबीआई की इस रिपोर्ट पर क्या जवाब देंगे? अच्छे दिन का मतलब है नामुमकिन!”
कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी आरबीआई के उस पेपर के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि मुद्रास्फीति व्यक्तिगत उपभोग व्यय को धीमा कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप कॉरपोरेट बिक्री में कमी आ रही है और क्षमता निर्माण में निजी निवेश में बाधा आ रही है।
मुद्रास्फीति को कम करने की जरूरत को भी अंडरलाइन किया
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देबब्रत पात्रा के नेतृत्व वाली एक टीम द्वारा लिखे गए पेपर में उपभोक्ता खर्च को पुनर्जीवित करने और कॉरपोरेट राजस्व व लाभ को बढ़ावा देने के लिए मुद्रास्फीति को कम करने की जरूरत को भी अंडरलाइन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



