सीमा और अंजू के बाद बॉर्डर पार की एक और प्रेम कहानी, FB पर हुआ प्यार, शादी करने श्रीलंका से पहुंची भारत

Summary :

सीमा हैदर और अंजू की तरह एक और मामला सामने आ रहा है, जहां श्रीलंका से सीमा पार कर टूरिस्ट वीजा से भारत के आंध्र प्रदेश आई एक लड़की से जुड़ा है,

सीमा हैदर और अंजू की तरह एक और मामला सामने आ रहा है, जहां श्रीलंका से सीमा पार कर टूरिस्ट वीजा से भारत के आंध्र प्रदेश आई एक लड़की से जुड़ा है, एक महिला ने छह साल पुराने फेसबुक  वाले दोस्त से शादी कर ली है। खबर सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
जानिए  शिवकुमारी और लक्ष्मण की पूरी कहानी
बता दें कि श्रीलंकाई महिला शिवकुमारी विग्नेश्वरी जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है, ने आंध्र प्रदेश के रहने वाले 28 वर्षीय लक्ष्मण से भारत में आकर शादी की है। लक्ष्मण यहां के चित्तूर जिले का रहने वाला है। शनिवार को जैसे ही इस ‘सीमा पार’ की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही स्थानीय पुलिस एक्शन में आ गई।
महिला को जाना होगा 15 अगस्त तक भारत छोड़कर
जांच के लिए पहुंची पुलिस ने निर्देश दिया है कि महिला 15 अगस्त को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ दे, या फिर वीजा के समय विस्तार के लिए आवेदन कर दे। रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी करने का फैसला करने के बाद शिवकुमारी विग्नेश्वरी 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश पहुंची थी। इसके बाद जोड़े ने 20 जुलाई को चित्तूर जिले के वी कोटा स्थित एक मंदिर में शादी कर ली।

Desk Team