Cardi B के साथ लाइव कॉन्सर्ट में फैन ने की बदतमीजी, भड़की अमेरिकन सिंगर ने मुंह पर दे मारा माइक

Summary :

हॉलीवुड सिंगर रैपर कार्डी-बी इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल सिंगर के ऊपर किसी एक शख्स ने बदतमीजी करते हुए उनके ऊपर ड्रिंक फेंक दी। इस दौरान कार्डी-बी का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने अपना माइक उस शख्स के मुंह पर देकर मारा।

अमेरिकन रैपर कार्डी बी किसी पहचान किसी मोहताज नहीं है। कार्डी के गाने और कॉन्सर्ट की हर तरह धूम रहती है। अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनियाभर में कार्डी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और यही वजह है कि कार्डी के कॉन्सर्ट में लोगों की भीड़ पहुंचती है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कार्डी-बी काफी ट्रेंड कर रही हैं और हर तरह बस सिंगर के वायरल वीडियो के चर्चे हो रहे हैं।
अक्सर स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान स्टार्स के साथ हादसे या फिर उनके अटैक की खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार तो स्टार्स के चाहने वाले ही कुछ ऐसा कर जाते है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। ऐसा ही एक कुछ हाल ही में हॉलीवुड सिंगर और रैपर कार्डी बी के साथ देखने को मिला। रैपर के कॉन्सर्ट के बीच उनके एक फैन ने ऐसी हरकत कर दी कि सिंगर अपना पारा ही खो बैठीं।
दरअसल, लाइव कॉन्सर्ट में कार्डी बी के साथ एक फैन ने बदमीजी कर दी। इसके बाद गुस्से में आईं सिंगर ने भी माइक ही फैन को दे मारा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की बात करें तो उसमें आप देख सकते है कि कार्डी स्टेज पर माइक पकड़े खड़ी है लेकिन तभी एक शख्स ने उनके ऊपर ड्रिंक फेंक देता है। अचानक पानी फेंकने से सिंगर के साथ हर कोई शॉक्ड रह जाता है।

लाइव कॉन्सर्ट में शख्स की इस हरकत कार्डी को गुस्सा आ जाता है और अपना माइक उस शख्स के मुंह पर दे मारती हैं। वायरल वीडियो कार्डी एक खूबसूरत ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने स्टेज के एक साइड खड़ी दिख रही हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त सिंगर अपना सुपरहिट सॉन्ग Bodak Yellow गा रही थीं। कार्डी के माइक खींचकर मारने से वहां मौजूद भीड़ में हलचल मच जाती है और सिक्योरिटी वालों उस शख्स को पकड़कर बाहर ले जाते हैं।
बता दें कि दुनिया की सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर कार्डी-बी अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अमेरिकन रैपर कार्डी ने साल 2015 में वीएच1 रियलिटी टेलीविजन शो लव एंड हिप हॉप: न्यूयॉर्क के सीज़न छह में अपने करियर की शुरुआत की थी। वैसे कार्डी से पहले ऐसे हादसे कई हॉलीवुड और बॉलीवुड सिंगर और स्टार्स के साथ देखने को मिल चुके हैं।

Desk Team