AI Kid of India : दिल्ली के मंडपम में आयोजित हो रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में केरल के एक 16 साल के टीनएजर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
‘एआई किड ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर हो चुके राउल जॉन इस समय दुनिया भर में चर्चा में आ गए हैं, जानते हैं क्यों? राउल के अनुसार वे कई एआई टूल्स विकसित कर रहे हैं और कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ बड़े कॉलेजों और स्कूलों में भी एआई की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने यह बताया कि वे छह बार TED-EX स्पीकर रह चुके हैं।
AI Kid of India : बचपन से टैक पर पकड़ मजबूत
राउल ने कहा कि बचपन से ही वे अलग-अलग क्षेत्रों में हाथ आजमाते रहे हैं। उन्होंने अभिनय किया, ट्रेडिशनल डांस सीखा और कई नई चीजें सीखने की कोशिश की। उनका मानना है कि यही एक्सपीरियंस उन्हें आज इस मुकाम तक लेकर आए हैं।
#WATCH | Delhi: On his interaction with the UN Secretary General, AI prodigy Raul John Aju says,” I met him here, and it was a very good experience. I was called here as I am known as the ‘AI Kid of India’, and I am also speaking here ( AI Impact Summit). I have been building AI… pic.twitter.com/A3uCNPTXCZ
— ANI (@ANI) February 20, 2026
Raul John Aju : बताया एआई के उपयोग के बारे में
उन्होंने बताया कि वे अपनी पढ़ाई, स्टार्टअप गतिविधियों, कंटेंट क्रिएशन और शिक्षण, इन सबको एक साथ संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एग्जाम्स के चलते वे समिट के पहले दिन ही पूरी तरह शामिल हो पाए। एआई के उपयोग और दुरुपयोग पर बात करते हुए राउल ने स्पष्ट कहा कि हर तकनीक की तरह एआई भी अच्छे और बुरे दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है। उन्होंने कहा, “मुद्दा यह नहीं है कि तकनीक क्या है, बल्कि यह है कि हम उसका उपयोग कैसे करते हैं।”
राउल ने बताया कि वे समिट में अपने सत्र में एआई के जिम्मेदार उपयोग, उसके लाभ उठाने के तरीकों और संभावित जोखिमों पर चर्चा करेंगे। एआई जटिल समस्याओं के समाधान में मदद कर सकता है, लेकिन गलत इस्तेमाल होने पर गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है।
समिट के दौरान एक प्रमुख हस्ती से मुलाकात के अनुभव को शेयर करते हुए राउल ने कहा कि वह क्षण उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने बताया कि कुछ मिनट की बातचीत में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्होंने आयोजन में आमंत्रित किए जाने के लिए आभार भी व्यक्त किया।
#WATCH | Delhi: António Guterres, Secretary-General of the United Nations, interacts with AI prodigy Raul John Aju, at India AI Impact Summit pic.twitter.com/SLZE7k2dpH
— ANI (@ANI) February 20, 2026
India AI Impact Summit 2026 Delhi : जानिए कौन है राउल

राउल को बचपन से ही टैक में दिलचस्पी थी. सिर्फ 12 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला रोबोट बना लिया था. आगे चलकर उन्होंने AI Realm Technologies नाम की कंपनी शुरू की.
केरल से आने वाले इस युवा प्रतिभाशाली नवप्रवर्तक का मानना है कि भारत की नई पीढ़ी तकनीक को सही दिशा में इस्तेमाल कर भविष्य को बेहतर बना सकती है। जानकारी के अनुसार वे IIT मद्रास, गूगल और विदेश की कई टेक कंपनियों में भी AI पर सेशन ले चुके हैं. वे भारत ही नहीं, बल्कि UAE, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में भी छात्रों और प्रोफेशनल्स को पढ़ा चुके हैं.
राउल ने एक खास किस्म का रोबोट बनाया है, जिसका नाम ‘MeBot’ है. यह रोबोट उनकी ही आवाज में बात करता है और छात्रों को उसी तरह समझाता है जैसे वे खुद समझाते हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि यह उनका क्लोन है, जो तब भी बच्चों को पढ़ा सकता है जब वे सो रहे हों.
राउल का सेंस औफ ह्यूमर कमाल का है, बेशक वे ‘एआई किड औफ इंडिया’ हैं।
यह भी पढ़ें – AI summit में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कईयों को दबोचा; बीजेपी ने कहा-देश की छवि खराब करने की कोशिश…


Download Android App
Download iOS App




