First E-Taxi In India: Bharat Mandapam में AI की ताकत को दर्शाया जा रहा है जहां कई रोबॉटिक डॉग से लेकर नई AI तकनीक को दिखाया जा रहा है। इसी बीच भारत की पहली AI-पावर्ड एयर टैक्सी को India AI Impact Summit 2026 में शोकेस किया गया है। बता दें कि अब कार सड़कों में नहीं हवा में रफ्तार भरेगी और कई किलोमीटर की दूरी कुछ ही मिनटों में पूरी करेगी। जिसमें ना किसी जाम की टेंशन रहेगी ना ईंधन भरवाने का झमेला रहेगा। यह भारत की पहली स्वदेशी एयर टैक्सी सेवा है जो जल्द ही उड़ान भरती हुई नजर आएगी।
First E-Taxi In India

IIT मद्रास के सहयोग से The E Plane Company ने इस एयर टैक्सी को डिजाइन किया है और AI समिट में पेश किया गया है जिससे समय की बचत करते हुए यह कार भीड़ भाड़ वाले जाम से भी आपको बचाकर कम समय में गंतव्य स्थान तक पहुंचा सकती है। कंपनी ने दावा करते हुए बताया है कि इस कार को लैंडिग के लिए रनवे की भी जरूरत नहीं होगी औऱ यह आसानी से बिना रनवे की भी उतर सकती है। यह कार सीधे उड़ान भरना और लैंड करने में सक्षम होगी।
Air Taxi in India
कंपनी ने इस एयर टैक्सी का नाम e-VTOL रखा है जिसका अर्थ है, इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ ऐंड लैंडिंग। यह कार की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे उड़ान भरने और लैंड के लिए रनवे की जरूरत नहीं होगी साथ ही एक बार चार्ज करने में कई बार ट्रिप मार सकती है। साथ ही उड़ान भरते समय हेलिकॉप्टर की तरह तेज आवाज नहीं आती है और इसकी आवाज लगभग 120 डेसिबल से कम की होगी।
Air Taxi Fare Price in India

कंपनी ने दावा करते हुए बताया है कि यह सिर्फ 8 मिनट में ही 36KM का सफर आराम से पूरा कर सकती है जिसमें यात्रियों को एहसास भी नहीं होगा कि टैक्सी हवा में है। वहीं कीमत की बात करें तो इस कार का किराया अन्य सफर से महंगा होगा। माना जा रहा है कि जहां नॉर्मल टैक्सी में लगभग 1000 किराया देना पड़ता है वहां एयर टैक्सी में लगभग 1700 रुपये किराया देना पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App




