Delhi में समिट, Dubai में जश्न: बुर्ज खलीफा पर जगमगाया भारत-UAE की ‘AI साझेदारी’ का प्रतीक, देखें Video

Summary :

Dubai Burj Khalifa Light Show: भारत-UAE साझेदारी का खास संदेश दिया गया है। यूएई में भारतीय दूतावास ने कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के बीच बढ़ते तकनीकी सहयोग, डिजिटल बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है। शुक्रवार को UAE में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस भव्य लाइट शो का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बुर्ज खलीफा को भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 के थीम संदेश के साथ प्रकाशित होते देखा गया। Burj Khalifa: दुबई में दिखा भारत का जलवा दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा कि…

Dubai Burj Khalifa Light Show: भारत-UAE साझेदारी का खास संदेश दिया गया है। यूएई में भारतीय दूतावास ने कहा कि यह आयोजन दोनों देशों के बीच बढ़ते तकनीकी सहयोग, डिजिटल बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है।

शुक्रवार को UAE में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस भव्य लाइट शो का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बुर्ज खलीफा को भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 के थीम संदेश के साथ प्रकाशित होते देखा गया।

Burj Khalifa: दुबई में दिखा भारत का जलवा

दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा कि ‘दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का जश्न मना रही है। आइकॉनिक बुर्ज खलीफा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए जगमगा रही है। यह तकनीक, नवाचार और एआई में बढ़ते भारत की साझेदारी का एक सशक्त प्रतीक है।

India-UAE Partnership: PM मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की द्विपक्षीय बैठक

Dubai Burj Khalifa Light Show
India-UAE Partnership (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच AI क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में हुई प्रगति पर ख़ुशी जताई और भविष्य में साझेदारी मजबूत करने पर भी जोर दिया।

शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए बुधवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे थे।

India AI Impact Summit: ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का पल

Dubai Burj Khalifa Light Show
India AI Impact Summit (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यह ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का पल है कि एआई इम्पैक्ट समिट की मेज़बानी भारत कर रहा है। साथ ही, उन्होंने तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और नैतिक इस्तेमाल की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के साथ Pax Silica में शामिल हुआ भारत, रेयर अर्थ मिनरल्स और AI को मिलेगी रफ्तार, जानें इसके फायदे

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।