वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के पहले दिन सोमवार को तोक्यो में जापानी सैन्य प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की।
वायुसेना प्रमुख ने जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी से भी मुलाकात की और इस दौरान दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की।
वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि वार्ता के दौरान द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को, खासकर दोनों देशों की वायु सेना के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
ऐसा बताया गया है कि वार्ता में यूक्रेन संकट के साथ-साथ उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर भी चर्चा की गई।


Download Android App
Download iOS App



