भारत और जापान की वायुसेना अगले महीने जापान में एक बड़ा अभ्यास करेंगी, जो इस तरह का पहला द्विपक्षीय युद्धाभ्यास होगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि अभ्यास 16 से 26 जनवरी तक आयोजित किया जाना है।
युद्ध अभ्यास को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के अनुरूप किया जा रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



