टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इकॉनमी श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को मूल किराये पर दी जाने वाली छूट को आधा कर दिया है।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार मूल किराये में संशोधित छूट 29 सितंबर से प्रभावी हो गयी है। अब तक एयर इंडिया इन दोनों श्रेणियों में 50 प्रतिशत की छूट दे रही थी।
एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ‘‘29 सितंबर या उसके बाद जारी होने वाले टिकट के मूल किराये पर वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। यह छूट इकॉनमी केबिन में चुनिंदा बुकिंग श्रेणी पर मिलेगी।’’
टाटा समूह ने घाटे में चल रही एयर इंडिया का सरकार से अधिग्रहण इस साल 27 जनवरी को किया था।


Download Android App
Download iOS App



