नोएडा पुलिस ने जेल में बंद नेता श्रीकांत त्यागी की सोसायटी के बाहर उनके समर्थन में प्रदर्शन करने पर करीब 75 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिनमें ज्यादातर त्यागी समुदाय के हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय थाने के प्रभारी की शिकायत पर दर्ज की गयी प्राथमिकी के अनुसार छह नामजद व्यक्तियों समेत प्रदर्शनकारियों पर गौतम बुद्ध नगर जिले में लगायी गयी धारा 144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया।
अधिकारियों के अनुसार प्राथमिकी में जिन लोगों के नाम हैं वे पूर्व नेता मांगेय राम त्यागी, ज्ञानेश्वर प्रधान, सुशांत त्यागी, आदेश त्यागी, रवींद्र राजपूत, शोभा त्यागी हैं। मांगेय राम त्यागी ने प्रदर्शन की अगुवाई की।
अपार्टमेंट के साझा क्षेत्र में श्रीकांत त्यागी के कथित अतिक्रमण को लेकर पांच अगस्त को एक महिला ने जब त्यागी के सामने विरोध दर्ज कराया था तब विवाद उत्पन्न हो गया था। कैमरे में त्यागी को इस महिला पर हमला करते हुए देखा गया।


Download Android App
Download iOS App



