वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का हालचाल जानने के लिए बृहस्पतिवार को यहां उनके निवास पर उनसे भेंट की।
सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि देवेगौड़ा (89) बीमार हैं तथा उनके घुटनों में बहुत दर्द रहता है एवं उन्हें वृद्धावस्था संबंधी अन्य परेशानियां भी हैं।
वित्त मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु में श्री एच डी देवेगौड़ा से भेंट की और उनकी तबियत के बारे में जाना। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एच डी कुमार स्वामी भी इस मौके पर मौजूद थे।’’
देवेगौड़ा ने भी ट्वीट किया, ‘‘ आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मेरे स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए घर आयीं। यह उनकी दयालुता है। (मेरे प्रति) इस चिंता एवं आने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’
हाल में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ, विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया , वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी अलग -अलग देवेगौड़ा से भेंट की और उनका हालचाल जाना था।


Download Android App
Download iOS App



