भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार लड़ सकते हैं चुनाव ! अभी जाने अभिनेता ने क्या दिया जवाब

Summary :

अक्षय कुमार वो अभिनेता जिन्होंने भारत में खूब नाम कमाया सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपने एक्शन और अंदाज़ से भी। लेकिन भारत में फ़िल्में करने के बावजूद उनके नाम के पीछे कैनेडियन एक्टर लिखा हुआ आता था। लेकिन अब वो वक़्त आ गया है जब वो मूलरूप से भारतीय अभिनेता कहलायेंगे।

अक्षय कुमार वो अभिनेता जिन्होंने भारत में खूब नाम कमाया सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपने एक्शन और अंदाज़ से भी।  लेकिन भारत में फ़िल्में करने के बावजूद उनके नाम के पीछे  कैनेडियन एक्टर लिखा हुआ आता था।  लेकिन अब वो वक़्त आ गया है जब वो मूलरूप से भारतीय अभिनेता कहलायेंगे। इससे पहले अक्षय कुमार  कैनेडियन सिटीजनशिप के साथ भारत में रह रहे थे।  हाल ही में 15 दिन शुभावसर पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी।  
अक्षय कुमार बने भारतीय नागरिक 
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी डाक्यूमेंट्स शेयर करते हुए लिखा की ” दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी”  और इसके साथ हींअभिनेता ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।  अब उनके भारतीय नागरिक बनने के बाद उनकी चुनावी मैदान में एंट्री को लेकर भी काफी चर्चा की जा रही है।  क्योंकि साल 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने वाले हैं।  और ये सवाल भी उठ रहे हैं की क्या वो चुनाव लड़ सकते हैं? जिसको लेकर एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलकर जवाब दिया है।  
अक्षय का है राजनीति से पुराना रिश्ता 
अक्षय कुमार का राजनीति से काफी पुराना रिश्ता है।  जी हाँ अक्षय कुमार के ससुर राजेश खन्ना भी देश के सबसे बेहतरीन नेता थे।  साथ ही उनका नाता राजनीति से भी रहा था।  साल 1991 में राजेश खन्ना अपने फ़िल्मी करियर में सारे मुकाम हासिल करने के बाद चुनावी खेड़े में कदम रखा था।  और उन्होंने कांग्रेस की तरफ से उपचुनाव भी लड़े थे , हालांकि उस वक़्त उनकी हार हुई थी।  लेकिन फिर भी फ़िल्मी दुनिया में उनका दबदबा बना रहा।  और इस कारण ही अक्षय कुमार से भी चुनावों को लेकर कई सवाल किये जा रहे हैं।  
अक्षय कुमार ने क्या दिया जवाब ? 
अक्षय कुमार अक्सर अपनी नागरिकता को लेकर ट्रोल होते रहे हैं।  लेकिन अब वो दौर ख़त्म हो चूका है, क्योंकि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल चुकी है।  बता दें की हाल ही में नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार से एक इंटरव्यु में पुछा गया की क्या वो चुनाव लड़ेंगे ? इस पर जवाब देते हुए अक्षय ने कहा की उन्हें राजनीति में आने का कोई भी शौक नहीं है।  लेकिन वो ऐसी फ़िल्में ज़रूर करना चाहते हैं,  जिसमें एक भारतीय नागरिक भारत के लिए कुछ करना चाहता है।  

Desk Team