कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा हालात तथा जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 1,134 नये मामले दर्ज किये गये हैं, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पहुंच गयी है। सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से पांच लोगों की मौत होने के साथ मृतक संख्या 5,30,813 हो गयी है। दैनिक संक्रमण दर 1.09 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गयी।
अलर्ट! कोरोना की वापसी से घबराई सरकार, PM मोदी करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
Summary :
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा हालात तथा जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



