19 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होगी और 13 अगस्त को समाप्त होगा। इससे एक दिन पहले सरकार ने 18 जुलाई रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक का हिस्सा हो सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सर्वदलीय बैठकें सत्र आरंभ होने से पहले बुलाई जाती हैं।
संसद में महंगाई का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, चिदंबरम बोले-लोगों की बेबसी का दोहन कर रही है सरकार
सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र में सरकार 30 बिल लेकर आएगी। इनमें से 17 बिल नए हैं। सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से कहा जाएगा कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उधर, कांग्रेस महंगाई, कोरोना से निपटने में नाकामी, राफेल जैसे मुद्दों को संसद में उठाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त पी चिदंबरम ने एक मंगलवार को इसकी जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



