मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मध्य प्रदेश विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित होने पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार ने सोमवार को राहत की सांस ली। शाह सोमवार को प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय में उनसे मुलाकात की और गुजरात में राज्यसभा चुनाव के अलावा मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान दोनों मध्य प्रदेश के घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और वह अमित शाह के संसद भवन कार्यालय में उनके साथ बैठक भी करेंगे। इस बीच भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शीर्ष अदालत मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है।
शिवराज ने 106 विधायकों की राज्यपाल के सामने कराई परेड, कहा- कांग्रेस को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं
इससे पहले भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को मुद्दा बनाते हुए विधानसभा सत्र 26 मार्च तक स्थगित करने का फैसला किया। इस फैसले का भाजपा ने पुरजोर विरोध किया है।


Download Android App
Download iOS App



