एली अवराम के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, हॉट मूव्स से फैंस हुए दीवाने

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव वाली सेलिब्रिटीज में से एक है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एली बेहद शानदार डांस मूव्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव वाली सेलिब्रिटीज में से एक है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एली बेहद शानदार डांस मूव्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। 
फैंस को एली का हॉट अंदाज काफी पसंद आ रहा है और लोग उनके डांस की खूब तारीफ भी कर रहे है।  एली ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है , ”क्या आप लोग मुझे और डांस करते देखना चाहते हैं?” फैंस ने भी कमेंट में उन्हें इसी तरह के और वीडियो अपलोड करने के लिए कहा है। 
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 292,756 व्यूज मिल चुके है और साथ ही इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइक भी मिले है। बता दें , ये एली अवराम का थ्रोबैक वीडियो है। 

 फिल्म ‘मिकी वायरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस एली अवराम का फिल्मी करियर अभी तक कुछ खास कामयाब नहीं रहा है पर सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियोस का बेसब्री से इंतजार करते है। 
एली अवराम मूल रूप से स्वीडन की रहने वाली है और उन्होंने साल 2008 में स्वीडिश फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एली स्वीडिश और हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 
एली अवराम ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 7 और झलक दिखलाजा के सीजन 7 में भी बतौर कंटेस्टेंट शिरकत की है। इसके आलावा एली, वेब सीरीज  टाइपराइटर और इनसाइड एज – 2 में भी काम कर चुकी है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म मलंग में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया है। 

Ujjwal Jain