केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देशभर के कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। बिहार और उत्तर प्रदेश में युवाओं ने पथराव और तोड़फोड़ के साथ ट्रेनों में तक आग लगा दी। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निपथ’ योजना को युवाओं के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर बताया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है। वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें। 3/3
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 17, 2022
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। इसमें एक बार की छूट दी गई है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।
सेना में भर्ती के लिए तैयारी शुरू करें युवा : राजनाथ
रक्षामंत्री ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने युवाओं से सेना में भर्ती के लिए तैयारी शुरू करने का आग्रह किया। कुछ ही दिनों में अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
बिहार, UP में फूंकी गईं ट्रेनें
बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा विरोध देखने को मिल रहा है। लगातार तीन दिनों से राज्य में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में विरोध की आंधी पहुंच गई है। बलिया में आज ट्रैन को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं बिहार के लखीसराय, आरा और सुपौल में ट्रेनों को फूंक दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



