दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा दिल्ली सेवा बिल केंद्र सरकार ने आज दोपहर लोकसभा में पेश किया, विपक्ष के जोरदार हंगामे के बाद ससंद की कार्रवाही 3 बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई है, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने गृहमंत्री अमित शाह की ओर से सदन में बिल पेश किया, बता दें कि इंडिया गठबंधन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिल का विरोध किया, केजरीवाल के समर्थन में औवेसी ने भी बयान दिया।
कांग्रेस ने कहा, यहां प्रस्ताव संविधान के खिलाफ
विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध किया और कहा कि केंद्र सरकार संविधान को कमजोर कर रही है, अधीर रंजन ने यह भी कहा कि ये दिल्ली सरकार के अधिकारों को कम करने का प्रयास है, उन्होंने कहा कि बिल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है। वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी बिल का विरोध किया और कहा कि इस बिल को पेश किया जाए या नहीं किया जाए इस पर वोट करवाया जाए, ओवैसी ने इस दौरान विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि अभी तक बिना प्रधानमंत्री के आए सदन नहीं चलने की बात कर रहे थे लेकिन अब सदन चलाने को तैयार हो गए हैं।
अमित शाह ने ससंद में जानिए क्या दिया बयान
बिल को लेकर अमित शाह ने कहा कि यह विरोध राजनैतिक है संवैधानिक आधार नहीं है, इस आधार पर इस बिल को पेश करने की इजाजत दी जाए, अमित शाह ने आगे कहा कि इस सदन को कानून बनाने का अधिकार है, दूसरा सुप्रीम कोर्ट के आदेश में ही कहा गया कि अगर केंद्र सरकार को लगता है तो वो कानून बना सकती है।


Download Android App
Download iOS App



